{"_id":"67854aa77d8689d9d6012bf5","slug":"no-relief-from-power-cut-in-rural-areas-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-127696-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से नहीं मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन
पथरी। भट्टीपुर स्थित बिजली घर में तकनीकी खराबी से लगातार छह घंटे बिजली गायब रही। इस वजह से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। सोमवार की सुबह सात बजे करीब बिजली गुल हुई और दोपहर एक बजे के बाद शुरू हो सकी। इसके अलावा पूरे दिन बिजली की ट्रिपिंग होती रही। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बिजली आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। 24 घंटे में सात से आठ या कभी-कभी छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे है।
क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता अरविन्द, सोमप्रकाश, राजेन्द्र, मतलूब, इकरार, मकसूद आदि लोगोें का कहना है कि दिन में लगातार कई-कई घंटे की बिजली कटौती व ट्रिपिंग की जा रही है। इन दिनोंं क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
वहीं ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रवेश कुमार का कहना है कि भट्टीपुर स्थित बिजली घर की मशीन में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही। दोपहर में मशीन ठीक होने पर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।