फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nine people, including those accused under the Goonda Act, have been named in the assault on youths

Haridwar News: युवकों से मारपीट में गुंडा एक्ट के आरोपी सहित नौ नामजद

Sun, 28 Dec 2025 05:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Nine people, including those accused under the Goonda Act, have been named in the assault on youths
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में युवकों से मारपीट कर तमंचा दिखाकर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गुंडा एक्ट में नामजद आरोपी सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शाकिर पुत्र सलीम निवासी कस्साबान मेन रोड ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने दोस्तों के साथ कस्साबान मेन रोड स्थित एक होटल में गया था। तभी वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सानियर, शहरियाज, तनवीर, अमन, काशिफ, तन्जीम उर्फ टीपू, उकेश उर्फ आशु, सुहेल, इमरान और कुछ अन्य युवकों ने पहले गाली-गलौज की।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब उन्होंने अपना बचाव किया तो सभी ने लोहे की रॉड, पेचकस और तमंचा दिखाकर धमकी देते हुए फिर हमला किया। जान से मार देने की धमकी दी। बता दें कि शहरियाज कुरैशी सहित कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने पिछले दिनों गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed