फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Newly married woman hanged herself inside her house, accused of murder

Haridwar News: घर के अंदर नवविवाहिता ने लगाया फंदा, हत्या का आरोप

Mon, 08 Dec 2025 04:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged herself inside her house, accused of murder
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच शादी में न जाने के लिए कहासुनी हुई थी। वहीं, मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार की रात धर्मेंद्र शर्मा निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहू ने कमरे के अंदर पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मृतका की पहचान अंजली शर्मा (22) पत्नी जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। जितेंद्र किराये पर गाड़ी चलाने का काम करता है।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया है कि छह दिसंबर को चंदौसी में अंजलि के चाचा के पुत्र की शादी थी। जितेंद्र आर्थिक तंगी के कारण शादी में नहीं जा सका। इस बात को लेकर अंजलि और जितेंद्र में कहासुनी हुई थी। तब ससुर धर्मेंद्र ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद दोनों ने साथ में खाना खाया। कोतवाल ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की तरफ से अगर लिखित शिकायत मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed