फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News: Newborn girl found abandoned near temple

Haridwar: मंदिर के पास लावारिस मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 02 May 2023 01:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2023 01:37 PM IST
सार

आसपास बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कुछ पता चल पाया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Haridwar News: Newborn girl found abandoned near temple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में शर्मसार करने की घटना सामने आई है। नवजात बच्ची को कोई मंदिर के पास लावारिस छोड़कर चला गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालते हुए बच्ची को छोड़ने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। सिडकुल थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार के मुताबिक, सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रोशनाबाद में शनि मंदिर के पास एक नवजात बच्ची पड़ी है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। नवजात को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


आसपास बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कुछ पता चल पाया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम को मंदिर के पास छोड़ने वालों की तलाश में पुलिस जुट गई। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि बच्ची को जन्म के कुछ घंटे बाद ही मंदिर के पास कोई छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए बच्ची को छोड़कर जाने वालों की तलाश की जा रही है। नवजात को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed