फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Names of the actual culprits behind the theft of offerings must be revealed

Haridwar News: चढ़ावा चोरी के असली दोषियों के नाम किए जाएं उजागर

Thu, 09 Jul 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 09 Jul 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Names of the actual culprits behind the theft of offerings must be revealed
- कार्रवाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उपवास
विज्ञापन

हरिद्वार। राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंद घाट पर उपवास कर प्रदर्शन किया। कहा कि चंदा चोरी के असली दोषियों के नाम भी उजागर किए जाएं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आर्य नगर ज्वालापुर की अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि मंदिरों में चढ़ाया गया दान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। यदि उसके संबंध में किसी भी प्रकार की अनियमितता के आरोप सामने आते हैं तो इनकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की जाए। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आस्था और पारदर्शिता की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी। कहा कि भाजपा सरकार को चंदा चोरी में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर मुरली, संतोष चौहान, अंजू मिश्रा, नलिनी दीक्षित, शशि झा, गिरीश कश्यप, सरिता शर्मा, तनिषा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed