फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mother-son arrested with 50 kg of banned meat

50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

Tue, 17 May 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Mother-son arrested with 50 kg of banned meat
पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा के मुताबिक गोवंश पुलिस टीम व थाना बहादराबाद पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि गांव बढेड़ी राजपूतान में वरीश नाम युवक के घर पर उसके परिजन प्रतिबंधित पशु का वध कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने रणनीति बनाते हुए वरिश के घर में दबिश दी। घर के अंदर पहुंचते ही पुलिस को एक महिला व एक युवक दिखाई दिए। उनके पास में प्रतिबंधित पशु का मास पड़ा हुआ था। जिसे महिला तराजू पर तोलकर पॉलीथिन में पैक कर रही थी। वहीं युवक मांस की काट छांट कर रहा था। इसके साथ ही पशु वध के उपकरण भी रखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने अयान व उसकी मां शहनाज कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अयान ने बताया कि उसने सुबह चार बजे अपने पिता के साथ जंगल में प्रतिबंधित पशु को काटा था। वहीं उसकी सिर व खाल को जंगल में ही गड्ढे में दबा दिया था। इसके साथ ही इस मास को रुड़की क्षेत्र में उसके पिता के द्वारा चौपहिया वाहन में रखकर सप्लाई किया जा रहा था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आयान कुरैशी उसकी मां शहनाज कुरैशी को मौके से मौके से पकड़ कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं वरिश कुुरैशी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed