फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Modi government dedicated to poor welfare: Anita

मोदी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित : अनिता

Sun, 11 Jun 2023 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Modi government dedicated to poor welfare: Anita
फोटो समाचार
विज्ञापन

- मालवीय धाम ज्वालापुर में हुआ संयुक्त मोर्चा सम्मेलन
हरिद्वार। जनसंपर्क अभियान के तहत रानीपुर विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन मालवीय धाम ज्वालापुर में हुआ। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मुख्य वक्ता ऋषिकेश मेयर अनिता मंमगई ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं।
उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उन तक पहुंचाई हैं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब, शोषित, वंछित, दलित, पीड़ित एवं पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है। आज भारत तेजी से पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशो को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक मात्र ऐसे नेता हैं, जो भारत के गरीब एवं वंचित जनता की पीड़ा को परिवार के सदस्य के तरह महसूस करते हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, चौक बाजार मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री मुनेश पाल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय सिंह, कार्यक्रम प्रभारी विपिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, अतुल वशिष्ठ अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed