फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Modi asked ten questions of the president's daughter

राष्ट्रपति की बेटी ने मोदी से पूछे दस सवाल

Thu, 09 Feb 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 09 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर प्रदेश में चुनी हुई सरकार गिराने की साजिश क्यों रची गई। उन्होंने पहाड़ी और गैर भाजपा शासित प्रदेशों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए 10 फरवरी को ऋषिकुल मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में आने पर दस सवालों का जवाब देने को कहा है। उन्होंने नमामि गंगे योजना पर भी सवाल उठाया।       

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले प्रेस क्लब में राष्ट्रपति की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में भूकंप आने पर प्रधानमंत्री संसद में इसका मजाक उड़ाते हैं। प्रधानमंत्री के बयान से प्रदेेेश की जनता आहत है। उन्होंने प्रधानमंत्री से रैली में आकर दस सवालों का जवाब देने की मांग उठाई।
विज्ञापन


नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब चुनाव में देगी। कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर चले गए हैं और जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे आज उनके गले में ही माला डालकर चुनाव मैदान में उतारा गया है। इस मौके पर कांग्रेस के राट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने मोदी सरकार पर हर वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि यह सरकार किसानों मजदूरों समेत हर वर्ग की उम्मीदों पर नाकारा साबित हुई है। अंबेडकर महासभा की अध्यक्ष विद्या गौतम ने कांग्रेस सरकार की नीतियों को सराहा और पिरान कलियर तथा लक्सर को छोड़कर सभी सीटों पर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की।  इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान, अशोक उपाध्याय, सतपाल ब्रह्मचारी, तरुण नैयर, डा. आरएस त्यागी, अरविंद शर्मा, अशोक उपाध्याय  आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मिष्ठा ने प्रमुखता से उठाए ये सवाल
- प्रदेश में चुनी हुई सरकार को गिराने के पीछे क्या मकसद था।
- प्रदेश के बजट में 3500 करोड़ की कटौती क्यों की गई।
- पहाड़ी राज्यों में औद्योगिक ग्रांट देनी क्यों बंद कर दी।
-जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार नहीं है उनके साथ सौतेला रवैया क्यों अपनाया जा रहा है।
-पहाड़ी राज्यों में ग्रीन बोनस और स्पेेशल पैकेज देना क्यों बंद कर दिया है।
- देश के सीमा पर बसे लोगों के विकास एवं सुरक्षा के लिए क्या किया जा रहा है।
- नमामि गंगा से अभी तक कितनी गंगा साफ हुई और परिणाम क्या निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed