फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Mela 2021: Model Vending zone will be built in Haridwar for Mahakumbh

Kumbh Mela 2021: महाकुंभ से पहले हरिद्वार में बनेगा मॉडल वेंडिग जोन

Wed, 04 Nov 2020 11:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2021: Model Vending zone will be built in Haridwar for Mahakumbh
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में महाकुंभ से पहले मॉडल वेंडिंग जोन बनकर तैयार होने जा रहा है। नगर निगम ने चंडीघाट से ललतारौ पुल के बीच वेंडिंग जोन के लिए कार्य आदेश जारी कर दिया है। वेंडिंग जोन में 50 रेहड़ी और पटरी व्यापारियों को दुकानें आवंटित की जाएंगी। वहीं सेक्टर दो बैरियर से भगत सिंह चौक और जटवाड़ा पुल के पास वेंडिंग जोन का नक्शा भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


नए साल में रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को अपनी दुकानों का सपना पूरा होने जा रहा है। वर्ष 2012 में शहर में वेंडिंग जोन बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई थी। योजना को परवान चढ़ने में आठ साल लग गए। इसी साल सितंबर में टॉउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में तीन मॉडल वेंडिंग जोन बनाने के लिए आम सहमति बनने के बाद टेंडर किए गए। अब नगर निगम ने पहला मॉडल वेंडिंग जोन स्थापित करने के लिए कार्यादेश कर दिया है।
विज्ञापन



15 नवंबर से वेंडिंग जोन तैयार करने का काम शुरू होने जा रहा है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि कार्य शुरू करने के 45 दिनों में वेंडिंग जोन स्थापित कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर दो बैरियर से भगत सिंह चौक और जटवाड़ा पुल के पास वेंडिंग जोन स्थापित करने के लिए टेंडर कर दिए गए हैं। अब वेंडिंग जोन का नक्शा तैयार किया जाएगा। नक्शा और व्यापारियों की सूची तैयार होने के बाद दोनों वेंडिंग जोन को स्थापित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडिंग जोन में मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं

सहायक नगर आयुक्त तनवीर मारवाह ने बताया कि वेंडिंग जोन में रेहड़ी पटरी व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसमें दुकानों के फर्श पर टाइल्स, सीसीटीवी कैमरा, सिक्योरिटी गार्ड, शौचालय, कूड़ेदान आदि सुविधाएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम इस सुविधाओं के लिए प्रतिमाह व्यापारियों से 40 रुपये का शुल्क लेगा। सभी व्यापारियों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। मासिक शुल्क भी स्मार्ट कार्ड के माध्यम से ही लिया जाएगा।

दुकान बेची तो लाइसेंस होगा निरस्त
स्ट्रीट वेंडर अपनी दुकानों को किसी और को नहीं बेच पाएंगे। यदि वेंडर ऐसा करता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिन वेंडर को दुकानें आवंटित की गई है उनको अलग से लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

मुद्रा लोन से आसान होगी व्यापारियों की राह
वेंडिग जोन में दुकान के क्षेत्रफल के हिसाब से आवंटन शुल्क तय किया गया है। जिसमें अधिकतम शुल्क एक लाख 80 हजार रुपये रखा गया है। सहायक नगर आयुक्त तनवीर मारवाह ने बताया कि रेहड़ी पटरी व्यापारियों की सुविधा के लिए वेंडिग जोन योजना को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से जोड़ा गया है। जिससे रहेड़ी पटरी व्यापारी बैंक से सस्ता ऋण ले पाएंगे।

यह क्षेत्र होंगे नो वेंडिंग जोन
हरिद्वार प्रदेश का पहला अधिकृत नो वेंडिंग जोन वाला शहर होगा। हरिद्वार में वेंडिंग जोन के साथ आठ नो वेंडिंग जोन भी बनाए गए हैं। सीसीआर टॉवर, भीमगोड़ा, देवपुरा चौक, आर्यनगर, सिंहद्वार, चंद्राचार्य चौक आदि क्षेत्रों को शामिल किया गया है। ये बेहद भीड़भाड़ वाले क्षेत्र हैं।

यहां बनने हैं वेंडिंग जोन
चंडीघाट चौक रोड, सेक्टर दो बैरियर रोड, पुल जटवाड़ा, शांतिकुज रोड, सप्तऋषि आश्रम रोड, भारत माता मंदिर रोड, पावन धाम रोड, दूधाधारी चौक रोड, ब्रह्मपुरी रोड, भल्ला रोड, रोड़ी बेलवाला रोड, आर्यनगर रोड, कनखल बंगाली मोड़ रोड, निर्मल संतपुरा आश्रम रोड, श्रीयंत्र मंदिर रोड पर वेंडिंग जोन बनाना जाना है।

चंडी घाट से ललतारौ पुल तक वेंडिंग जोन बनाने के लिए कार्यादेश कर दिए गए हैं। दिसंबर माह के अंत तक वेंडिंग जोन तैयार हो जाएगा। वहीं दो अन्य वेंडिंग जोन के नक्शा तैयार होने के बाद जल्द ही कार्य आदेश किए जाएंगे।
- तनवीर सिंह मारवाह, सहायक नगर आयुक्त

नगर निगम से दुुकानदरों की सूची मांगी गई है। जल्द ही वेंडिंग जोन बनाने का काम शुरू किया जाएगा। वेंडिंग जोन स्थापित करने में करीब 45 दिन का समय लगेगा।
-अभय सिंह, प्रंबध निदेशक, किरण सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन्स
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed