फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   mining railway tunnel in danger

अवैध खनन से रेलवे सुरंग खतरे में

Thu, 09 Feb 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 09 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हर की पैड़ी के समीप पहाड़ पर स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन के नीचे की तरफ पहाड़ को खोदकर किए जा रहे अवैध खनन से रेलवे सुरंग खतरे में आ गई है। प्रशासन की ओर से घोषित डेंजर जोन को खोदकर दस दिन से मिट्टी निकालने का काम चल रहा है।

पहाड़ खोदकर निकाली जा रही मिट्टी को भीमगोडा पुलिस बैरियर से पार किया जाता है। आसपास के लोग इस बात को लेकर आशंकित हैं कि पहाड़ की अंधाधुंध खुदाई से रेलवे सुरंग को खतरा हो सकता है। पहाड़ खोदने से सुरंग के अंदर बरसात में पानी घुसेगा और फिर सुरंग बैठने लगेगी। जिला प्रशासन की  विधानसभा चुनाव में व्यस्तता से  कुछ लोगों ने पहाड़ से अवैध रूप से मिट्टी निकालने का काम जोर शोर से चला रखा है। यह स्थिति तब है जबकि डेंजर जोन के इस एरिया में हुए एक बड़े अवैध निर्माण के विरुद्ध हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर रखा है।
विज्ञापन


ध्वस्तीकरण करते समय पर्याप्त पुलिस फोर्स तथा मजिस्ट्रेट की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज रखा है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी इस प्रकरण को लाया गया था। यह जानते हुए भी कुछ लोग पहाड़ को खोदने में लगे हैं। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। यदि ऐसा कुछ किया जा रहा है तो रिपोर्ट लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed