{"_id":"6943f11d8a8a636fe80e94a0","slug":"married-woman-thrown-out-of-home-beaten-up-for-not-giving-rs-10-lakh-as-dowry-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-142345-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दहेज में 10 लाख न देने पर विवाहिता को घर से निकाला, मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दहेज में 10 लाख न देने पर विवाहिता को घर से निकाला, मारपीट की
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने दहेज में 10 लाख न लाने पर पति और ससुरालियों पर मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पारूल गौतम निवासी हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह पांच फरवरी 2017 को विपिन प्रताप सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी पंत विहार कॉलोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति विपिन प्रताप सिंह, सास उर्मिला, ससुर यशपाल सिंह, जेठ विनय, जेठानी विमल कम दहेज लाने का ताना देने लगे और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।
14 जनवरी 2018 को सहारनपुर में एक अस्पताल में उसके पुत्र विहान का जन्म हुआ। 14 सितंबर 2022 को उसकी दूसरी संतान पुत्री का जन्म हुआ। दोनों बच्चों के जन्म के बाद परिवार ने सोने-चांदी के जेवरात दिए। मगर ससुराल वाले 10 लाख की मांग पर अड़े रहे। लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
आरोप है कि बीते 22 सितंबर को ससुराल पक्ष ने मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। पैसे लाने पर ही घर में रखने की धमकी दी। 28 सितंबर की दोपहर वह जुर्स कंट्री के पास बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी पति, सास और ससुर ने आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। लोगों के इकट्ठा होने पर सभी भाग निकले। मामले में महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग चली। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।