फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mansa Devi Trust handed over 11 lakh check to administration

मनसा देवी ट्रस्ट ने प्रशासन को सौंपा 11 लाख का चेक

Thu, 26 Mar 2020 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Mansa Devi Trust handed over 11 lakh check to administration
मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट कोरोना वायरस के दौर में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया है। ट्रस्ट ने प्रशासन की अपील पर रोजाना एक हजार लोगों को भोजन कराने का ऐलान किया है। साथ ही 11 लाख रुपये का चेक भी प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन

धर्मकर्म के लिए हरिद्वार आने वाले विभिन्न राज्यों के हजारों लोग इस समय हरिद्वार में फंसे हुए हैं। वहीं औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की कंपनियां बंद होने के कारण भी हजारों कामगारों के सामने भोजन पानी का संकट खड़ा हो गया है। मुसीबत की इस घड़ी में मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट समिति ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने रोजाना एक हजार लोगों को भोजन कराने की जिम्मेदारी ली है। हरिद्वार में फंसे यात्रियों के अलावा लॉकडाउन के बीच ड्यूटी देने वाले शासकीय कर्मचारियों को भी खाना उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह के माध्यम से 11 लाख का चेक भी जिलाधिकारी सी रविशंकर को दिया है। श्री महंत रविन्द्र पुरी ने बताया कि शिव शक्ति भवन और मनसा देवी धर्मशाला में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पुलिस या प्रशासन की अनुमति लेकर बाहरी यात्रियों को इन दोनों भवनों में ठहराते हुए मुफ्त भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान महंत दिगंबर राजपुरी, दिगम्बर अमृत गिरी, संदीप अग्रवाल, दिगम्बर धनंजय गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed