फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mahakumbh will be done on time, government should prepare fast: Shrimant Narendra Giri

महाकुंभ तय समय पर होगा, सरकार तेजी से करे तैयारी: श्रीमहंत नरेंद्र गिरि

Sat, 18 Jul 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh will be done on time, government should prepare fast: Shrimant Narendra Giri
जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलते अखिल भारतीय अखाड़ा परिष - फोटो : HARIDWAR
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से जगद्गुरु आश्रम में मुलाकात की और कुंभ कार्यों पर चर्चा की। संतों ने कहा कि कितनी भी आपदा और विपदा आई हो, लेकिन कुंभ हमेशा तय समय पर हुए। इस बार भी महाकुंभ नियत समय पर ही होगा। उन्होंने राज्य सरकार को सलाह दी कि कुंभ की तैयारियों के लिए तेजी से जुट जाना चाहिए। इस दौरान मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राज्य सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे और जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से कुंभ सहित कई मामलों पर चर्चा की। जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि कई महाकुंभ के दौरान महामारी हुई, लेकिन महाकुंभ संपूर्ण हुए। देश में जब मुगलों का अत्याचार चल रहा था, तब भी महाकुंभ स्थगित नहीं किए गए, बल्कि विधि विधान से संपन्न कराए गए। महाकुंभ समयावधि पर हो, इसके लिए उनका अखाड़ा परिषद को पूरा समर्थन है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि कुंभ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2021 में ही संपन्न कराया जाएगा। इसको लेकर सभी अखाड़े एकमत हैं।
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार कुंभ स्नान का मुहूर्त 2021 में ही है। इसलिए कुंभ के आयोजन पर कोई संशय नहीं है। कुंभ बजट की पहली किस्त जारी होने के बाद अखाड़ों में स्थायी निर्माण शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठकों में कुंभ के दौरान संतों व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग अखाड़ा परिषद ने रखी है। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए समय पर सभी कार्य पूरे कराने और उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ होने वाली अगली बैठक में एक बार फिर सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि समेत कई संत व नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ के कार्य समय पर पूरे करने का दिया आश्वासन
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी निरंजनी अखाड़ा में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ से संबंधित सभी कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। कोविड-19 के चलते तैयारियों पर कुछ असर जरूर पड़ा है, लेकिन अब कार्यों में रफ्तार आई है। कुंभ मेले को 2022 में कराने का सुझाव देने वाले महामंडलेश्वर स्वामी यतीद्रानंद गिरि महाराज ने भी अखाड़ा पहुंचकर श्रीमहंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की और कहा कि उन्होंने अपनी ओर से सुझाव दिया था। कुंभ के आयोजन का निर्णय अखाड़ा परिषद को करना है। अखाड़ा परिषद जो निर्णय करेगी, उसी के अनुसार ही कुंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed