फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Look at the treatment sewer falling in the Ganges

गंगा में गिर रहे ट्रीटमेंट सीवर पर नजर

Sun, 12 Mar 2017 10:00 PM IST
रतनमणी डोभाल हरिद्वार
रतनमणी डोभाल हरिद्वार Updated Sun, 12 Mar 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार के जगजीतपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से गंगा में प्रवाहित किए जा रहे शोधित जल की शुद्धता पर अब सीधे दिल्ली से नजर रखी जा रही है। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की अविरलता, निर्मलता व स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से केंद्र ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रीटमेंट के बाद प्रवाहित किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता परखने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली ने जल संस्थान के जगजीतपुर स्थित सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) परिसर में एक ऐसा अत्याधुनिक उपकरण रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम (आरटीडब्ल्यूक्यूएमएस) लगाया गया है।

हरपल ट्रीटमेंट प्लांट से गंगा में छोड़े जाने वाला सीवरेज का शोधित पानी मानक के अनुसार है या नहीं की दिल्ली से ही जांच की जा सकेगी। इस तकनीकी उपकरण के 5 सेंसर पानी के अंदर डाले गए हैं जिनसे शोधित जल का डाटा इंटरनेट के माध्यम से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इससे प्लांट के संचालन में छोटी सी लापरवाही का भी दिल्ली में पता चल जाएगा। एसटीपी परिसर जगजीतपुर में 6 मार्च को स्थापित किया गया यह आधुुनिक तकनीकी सिस्टम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीबीसी) नई दिल्ली के वेबसाइट से जोड़ा गया है। जिसके माध्यम से इंटरनेट डिवाइस पर 24 घंटे सातों दिन गंगा में छोड़े जा रहे शोधित जल की शुद्धता (गुणवत्ता) के उपलब्ध डाटा की जांच होने लगी है। इसका मतलब है कि अब एसटीपी के ठीक से काम नहीं करने व किसी कारण बंद होने पर भी दिल्ली में पता चल जाएगा।
विज्ञापन

           
 ट्रीटमेंट के बाद गंगा नदी में प्रवाहित होने वाले पानी की गुणवत्ता के 16 पैरामीटर निर्धारित हैं। इन मानकों पर सीवर का ट्रीटमेंट हो रहा है या नहीं इसकी जांच सीपीसीबी दिल्ली द्वारा की जाने लगी है। मानक के अनुसार गंगा नदी में प्रवाहित किए जा रहे शोधित पानी में बीओडी(बायो केमिकल डिमांड) 30 प्रतिशत, सीओडी (केमिकल आक्सीजन डिमांड) 50 प्रतिशत और पीएच (पोंटेनशल आफ हाईड्रोजन)  4 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। अब तक हम इसकी जांच करते थे और रिपोर्ट भेजते थे, लेकिन रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित होने के बाद से ट्रीटमेंट प्लांट सीपीसीबी दिल्ली की निगरानी में आ गया है, जिसकी वेबसाइड पर 24 घंटें सातों दिन प्रवाहित किए जा रहे शोधित पानी की गुणवत्ता का डाटा उपलब्ध हो रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 - अजय कुमार, अधिशासी अभियंता, अनुरक्षण शाखा जल संस्थान हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed