फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lockdown: Market closed, on public road

लॉकडाउन: बाजार बंद, पब्लिक सड़क पर

Sat, 18 Jul 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Market closed, on public road
बहादराबाद में बंद पड़ी दुकानें । - फोटो : HARIDWAR
ब दो दिन के लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को सभी बाजार और सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय बंद रहे। बाजारों में सन्नाटा था और सड़कों पर वाहन बेधड़क दौड़ते रहे। पुलिस ने भी वाहन चालकों को रोकने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने चार जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया है। इन चार जिलों में हरिद्वार भी शामिल है। इसका मकसद मैदानी जिलों में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को ब्रेक करना है। लॉकडाउन की घोषणा शुुक्रवार को कर दी थी लेकिन इस आदेश को लेकर दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही। जिला प्रशासन की तरफ से कोई स्पष्ट गाइड लाइन नहीं जारी की गई। अलबत्ता पुलिस विभाग के अफसर भी गाइड लाइन के संबंध के बारे में कुछ नहीं बता पाए। हालांकि देर रात तक पुलिस ने व्यापारी वर्ग से संपर्क साधकर बाजार बंद रखने की अपील की थी। उसका असर शनिवार को देखने को भी मिला। डेयरी, सब्जी और मेडिकल स्टोर के ही शटर उठे। आमजन पूरे शहर में बेरोकटोक घूमते रहे।
विज्ञापन

ठेका खुला है, शराब लेने तो जाऊंगा
हरिद्वार। लॉकडाउन के बाद भी शराब के ठेके खुले थे। इनकों बंद से बाहर रखा गया था। सिंहद्वार चौक पर एक दोपहिया वाहन सवार को जब पुलिसकर्मी ने रोका तो वह बोला कि शराब लेेने जा रहा है। ऐसे में पुलिसकर्मी के पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
घाड़ क्षेत्र में दिखा असर
धनौरी। उत्तराखंड सरकार द्वारा कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार एवं रविवार को घोषित दो दिन के लॉकडाउन का धनौरी कस्बे सहित पूरे घाड़ क्षेत्र में पहले दिन व्यापक असर देखने को मिला। लॉकडाउन के दौरान छूट को लेकर प्रशासन के विलंब से जारी आदेश के कारण कस्बे के कारोबारियों को भ्रम की स्थिति बनी रही। धनौरी कस्बे सहित संपूर्ण देहात में मेडिकल सेंटर, डेयरी के अलावा सब कुछ बंद रहा। बाजार और सड़कों में सन्नाटा छाया रहा।
लक्सर हाईवे पर पसरा रहा सन्नाटा
पथरी। शनिवार को हरिद्वार लक्सर मार्ग के अलावा विभिन्न संपर्क मार्गों और गांवों में सन्नाटा पसरा रहा है। लॉकडाउन के चलते पुलिस क्षेत्र में गश्त करती रही है। पूरे दिन दुकानें बंद रहीं और लोग सुबह से ही घरों में कैद हो गए। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने चेताया कि अगर किसी ने लॉकडाउन का उल्लघंन किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

------------
बहादराबाद कस्बा पूरी तरह से रहा बंद
बहादराबाद। बहादराबाद कस्बे में मुख्य बाजार धनौरी मार्ग, पीठ बाजार, चौक बाजार में दवाई व दूध की दुकानों को छोड़ कर सभी दुकानें बंद रही। छूट देेने के बावजूद कस्बे में राशन व फल सब्जियों की दुकान भी बंद रही। व्यापार मंडल बहादराबाद के अध्यक्ष नीरज चौहान ने बताया कि लॉकडाउन के साथ साथ शनिवार को कस्बे का साप्ताहिक बंदी का दिन भी था। इसलिए लॉकडाउन पूरी तरह से सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed