फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kshatriya community celebrated the birth anniversary of Maharaja Rana Sanga

Haridwar News: क्षत्रिय समाज ने मनाई महाराजा राणा सांगा की जयंती

Sun, 13 Apr 2025 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya community celebrated the birth anniversary of Maharaja Rana Sanga
हरिद्वार। राजपूत धर्मशाला कनखल में क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा सांगा की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया। सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग कर महाराणा सांगा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व कुलसचिव गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रोफेसर भारत भूषण ने कहा कि महाराणा सांगा मेवाड़ के महान शासक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और युद्ध कौशल से विदेशी आक्रांताओं को मुंहतोड़ जवाब दिया। वह राजपूताना के गौरव और एकजुटता का प्रतीक रहे। खानवा के युद्ध में बाबर के विरुद्ध उनके नेतृत्व ने इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। विदेशी शक्तियों के सामने कभी झुके नहीं। उन्होंने अपार व्यक्तिगत क्षति सहकर भी अपना गौरव और सम्मान बनाए रखा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य ज्वालापुर इंटर कॉलेज रोहिताश्व कुंवर ने कहा कि महाराणा सांगा का पूरा जीवन संघर्ष करते हुए बीत गया, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ सभी लड़ाइयों पर विजय प्राप्त की। महाराणा सांगा ने अपने युद्ध कौशल के माध्यम से सर्व समाज को जोड़ते हुए उन्हें साथ लेकर अनेकों लड़ाई लड़ी। इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा। इस दौरान यशपाल सिंह राणा, ठाकुर अर्जुन चौहान, स्वामी ओमदास महाराज, राहुल चौहान, योगेश चौहान, अमितराज चौहान, अंशुल चौहान, अनिरुद्ध भाटी, पवन चौहान समेत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed