फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kejriwal hit people of all religions with one arrow

हरिद्वार में रोड शो: धर्मनगरी में एक तीर से सभी धर्मों के लोगों को साध गए केजरीवाल

Mon, 22 Nov 2021 02:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 22 Nov 2021 02:21 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के मद्देजनर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड का यह तीसरा दौरा था। यहां उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त यात्रा शुरू करने की घोषणा करके धर्मनगरी के लोगों को साधने का काम किया।

विज्ञापन
Kejriwal hit people of all religions with one arrow
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Twitter @AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुफ्त तीर्थ यात्रा की घोषणा के एक तीर से सभी धर्मों के लोगों को तो साध गए। हरिद्वार में रहते धार्मिक कार्ड खेलते समय वह गंगा को ही भूल गए। अपने पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गंगा का कोई जिक्र नहीं किया। तीन दिनों से किसान आंदोलन और कृषि कानून वापस लेने का मामला गरमाया हुआ। इसके बाद भी उन्होंने इन दोनों का जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन


केजरीवाल का उत्तराखंड का तीसरा दौरा
विधानसभा चुनाव के मद्देजनर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड का यह तीसरा दौरा था। यहां उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त यात्रा शुरू करने की घोषणा करके धर्मनगरी के लोगों को साधने का काम किया। यही नहीं हरिद्वार जिले में पिरान कलियर, भगवानपुर, मंगलौर, हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर खानपुर में सीट पर मुस्लिम वोटर की अच्छा खासी संख्या होने पर पर उनको भी अपने पक्ष में करने की कोशिश की।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: ऑटो चालकों को साधने की कोशिश, मंत्रणा कर चार गारंटी दे गए अरविंद केजरीवाल  
विज्ञापन
विज्ञापन


न तो किसानों के बारे में कुछ बोले और न ही कृषि कानूनों पर
इसी तरह से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सिख समुदाय के लोगों की संख्या ठीकठाक है। इसलिए सिख समुदाय को भी निराश नहीं किया। इसके अलावा धर्मनगरी के ऑटो वालों से सीधे बात कर दिल्ली की तर्ज पर उन्हें अपने पाले में करने की कोशिश की। लेकिन हरिद्वार शहर की सीट को छोड़कर सभी सीटों पर किसानों का प्रभाव होने के बाद भी न तो किसानों के बारे में कुछ बोले और न ही कृषि कानूनों पर।

हरिद्वार में रोड शो: केजरीवाल का वार, बोले- उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस में बनी सहमति, बारी-बारी राज करो और लूटो 

किसानों को लेकर बड़ी घोषणा होने की थी उम्मीद
जबकि तीसरी गारंटी में केजरीवाल से किसानों को लेकर बड़ी घोषणा होने की उम्मीद थी। धर्मनगरी में आने वाले सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता गंगा मैया की पूजा अर्चना और गंगा की बात जरूर करते हैं। केजरीवाल ने अपनी प्रेस वार्ता और रोड शो के दौरान इसका कोई जिक्र नहीं किया। रोड शो के समापन पर अपने भाषण की शुरूआत में देवनगरी और देवनगरी की जनता को सलाम, नमन और प्रणाम जरूर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed