फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Arvind kejriwal gives Four Guarantee to Auto drivers in Haridwar

उत्तराखंड चुनाव 2022: ऑटो चालकों को साधने की कोशिश, मंत्रणा कर चार गारंटी दे गए अरविंद केजरीवाल  

Sun, 21 Nov 2021 07:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Nov 2021 07:30 PM IST
सार

Arvind Kejriwal In Haridwar: रोड शो से पहले अरविंद केजरीवाल ने सिडकुल स्थित एक होटल में ऑटो वालों के साथ मंत्रणा की। उन्होंने ऑटो वालों को अपना भाई बताते हुए उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर उनको चार बातों की गारंटी दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Arvind kejriwal gives Four Guarantee to Auto drivers in Haridwar
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Twitter @AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऑटो-टेंपो चालकों को अलग से चार गारंटी दे गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार बनवाने में ऑटो वालों का 70 फीसदी योगदान रहा है। इसलिए वह चाहते हैं कि देवभूमि में भी सरकार बनाने में वे अपनी अहम भूमिका निभाएं। सरकार बनी तो आपकी सारी समस्याएं हल कर देंगे।

विज्ञापन


Haridwar Road Show: हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल का नया एलान, कहा- सरकार आई तो मुफ्त में करवाएंगे तीर्थयात्रा
विज्ञापन


रोड शो से ऑटो-टेंपो चालकों से मंत्रणा कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑटो चालकों के लिए फेस सिस्टम बनाकर रिश्वतखोरी बंद की जाएगी। सारा काम घर बैठे ऑनलाइन होगा। दुर्घटना होने पर चालक के इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी। दिल्ली की तर्ज पर फिटनेस फीस सरकार भरेगी और ऑटो के लिए अलग से पार्किंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में रोड शो: केजरीवाल का वार, बोले- उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस में बनी सहमति, बारी-बारी राज करो और लूटो

उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी की सरकार बनी है, ऑटो वालों को अच्छी नजर से देखा जाता है। पहले उन्हें ऑटो माफिया कहा जाता था। जबकि ऑटो वाला दिनभर मेहनत करता है। बस्तियों में रहता है। हमने यह सब बदल दिया। दिल्ली में ऑटो का किराया कमेटी के सामने तय होता है। इसमें ऑटो चालकों की अहम भूमिका रहती है।

इससे जनता भी खुश है और ऑटो वाला भी। केजरीवाल ने कहा कि भारत के इतिहास में वह पहले मुख्यमंत्री हैं, जिसे ऑटो वाला सीधे मैसेज करता है। दिल्ली में फिटनेस छोड़कर सब कुछ ऑनलाइन कर दिया है। कोरोना की पहली लहर में 1.5 लाख ऑटो वालों के खातों में पांच-पांच हजार रुपये सीधे डाले। दूसरी लहर में भी 1.80 लाख ऑटो वालों की इसी तरह सहायता की।

केजरीवाल बोले- आपका भाई बनने आए हैं

कहा कि समस्याएं चलती रहेंगी, वह आपसे रिश्ता बनाने आए हैं। आपका भाई बनने आए हैं। उन्होंने चालकों से अपील की है कि सभी ऑटो के पीछे आप का पोस्टर लगाएं। रोज जितनी सवारियां बैठाते हैं, उनसे चुनाव में आप को वोट देने के लिए कहें। किसी पार्टी ने कभी ऑटो वालों को सीधी वार्ता के लिए नहीं बुलाया होगा, लेकिन वह ऑटो वालों को भाई मानते हैं। इसलिए सीधी बात करने के लिए आएं हैं। सरकार बनने पर आपकी सारी समस्या उनकी जिम्मेदारी है।

रोड शो के दौरान जाम से जूझा शहर
केजरीवाल के रोड शो के चलते कई जगहों पर जाम से लोगों को जूझना पड़ा। सड़क के दोनो तरफ रोड शो में आए कार्यकर्ताओं के चलने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात को सुचारू करवाया। 

रोड शो के दौरान पुलिस ने भगत सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को टिबड़ी अंडरपास होते हुए पुराना रानीपुर मोड़ भेजना शुरू किया। जिसके चलते यहां पर जाम लगना शुरू हो गया। वहीं भगत सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक की तरफ भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

इसके साथ ही प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर से आने वाले रास्ते पर भी जाम लगा रहा। वहीं आर्यनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को कनखल रोड से सिंहद्वार की तरफ भेजा गया। जबकि सिंहद्वार की तरफ से शंकर आश्रम आने वाले मार्ग पर भी जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed