{"_id":"5888dcdf4f1c1b380fcf48e2","slug":"kaushik-who-has-44-nominations-including-mamata-and-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशिक, ममता और चैंपियन सहित 44 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशिक, ममता और चैंपियन सहित 44 ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार को दिनभर कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र जमा करने का दौर जारी रहा। बुधवार को भजपा के मदन कौशिक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, सुबोध राकेश कांग्रेस के ममता राकेश, फुरकान अहमद, हाजी तसलीम, राजपाल और बसपा के दस प्रत्याशियों समेत 44 लोगों ने नामांकन किया। हरिद्वार सीट से कांग्रेस के ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की ओर से भी नामांकन का एक सेट जमा किया गया जबकि वे विधिवत अपना नामांकन 27 जनवरी को जमा करेंगे।
हरिद्वार सीट से चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे विधायक मदन कौशिक ने अपने प्रस्ताव को सुरेश गुलाटी, मेयर मनोज गर्ग, करन मल्होत्रा, अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रोशनाबाद जाकर नामांकन दाखिल किया। रानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान और ज्वालापुर से सुरेश राठौर ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक उनका नामांकन कराने पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, महामंत्री रीता चमोली, मनु रावत, राव शमशाद, ऋषिपाल, अतुल चौहान, अनिल अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। खानपुर के भाजपा प्रत्याशी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी दलबल के साथ नामांकन करने पहुंचे।
इनके अलावा हरिद्वार नगर सीट से बसपा की प्रत्याशी अंजू मित्तल, निर्दलीय आदेश कुमार और तार्किक ने नामांकन किया। निर्दलीय फैजान और जनसंघर्ष मोर्चा के गुलशन खत्री, ज्वालापुर से बसपा के मुल्कीराज और भाजपा के बागी सुभाष चंचल, भगवानपुर से बीजेपी के सुबोध राकेश, कांग्रेस की ममता राकेश और निर्दलीय प्रेम सिंह ने नामांकन किया। झबरेड़ा से कांग्रेस के राजपाल सिंह और बसपा के भगवत सिंह, पिरान कलियर से कांग्रेस के फुरकान अहमद, बीजेपी के जयभगवान, बसपा के राव साजिद, भारतीय सर्वोदय पार्टी के अफजाल अहमद एवं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूर्व विधायक शहजाद, महक सिंह, मोती लाल मौर्य, नितिन सैनी, समीर अलवी, नेत्रपाल ने नामांकन किया। रुड़की सीट से कांग्रेस के सुरेश चंद्र जैन, बसपा से रामसुभग सिंह, रश्मि मुरब, निर्दलीय विपुल अग्रवाल, लोकशाही पार्टी से गोविंद गोपाल कौशिक ने जबकि पीपुल्स पार्टी से शरद पांडे ने नामांकन किया।
विज्ञापन
मंगलौर से बसपा के सरवत करीम अंसारी और निर्दलीय ऊषा ने नामांकन किया। लक्सर से कांग्रेस के हाजी तसलीम अहमद, बसपा के सुभाष सिंह चौधरी ने, हरिद्वार ग्रामीण सीट से बसपा के मुकर्रम अंसारी, यूकेडी के सुभाष, निर्दलीय वसीम अहमद ने नामांकन किया। खानपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनकी पत्नी रानी देवयानी ने भी नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा बसपा से मुफ्ती रियासत मजलीद, यूकेडी से संजय सिंह और सैनिक समाज पार्टी से पल्लवी कुकरेती ने नामांकन दाखिल किया। बुधवार को कुल 44 प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार अब तक कुल 62 नामांकन हो चुके हैं।