फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jume's girlfriend in that country on rendition

चलो सखी उस देश में गायन की प्रस्तुति पर झूमे

Fri, 01 Apr 2016 12:15 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 01 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jume's girlfriend in that country on rendition
खूब झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार की संध्या पर पंतद्वीप स्थित सांस्कृतिक पंडाल में दिल्ली से आए श्रीमत सृजन आर्ट एंड कल्चर ग्रुप के कलाकारों द्वारा भारतीय शास्त्रीय नृत्य ‘कृष्ण नमानि‘ ‘माखन चोर कृष्ण चोर‘ एवं ‘चलो सखी उस देश में गायन की प्रस्तुतियां दी गई। कलाकारों ने विभिन्न भारतीय नृत्य शैली एवं कलाओं में गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किए। ग्रुप द्वारा समय-समय पर देश-विदेशों में भी अपनी सराहनीय शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई हैं। कलाकारों के गायन एवं नृत्य ने पंडाल में उपस्थित सभी दर्शकोें का मन मोह लिया और दर्शकों द्वारा तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।     कलाकारों ने कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का प्रदर्शन किया। गंगा के तट पर कृष्ण की लीलाओं के प्रस्तुति से पूरा पंडाल भाव विभोर हो उठा। कृष्ण के पात्र के रूप में रवि चौहान, राधा की श्वेता, यशोदा की सुनीता पांडे, कंस की ब्रहम वसुंधरा, नंदबाबा की सुनील बडोनी, द्रौपदी की हीमानी, युधिस्टर की नरेश कुमार, सकुनि की विकास तथा सुदामा का सोमनाथ चटर्जी ने पात्रो के रूप में अभिनय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed