{"_id":"58c576774f1c1b0a34dc3eba","slug":"jaitley-falls-unconscious-while-climbing-in-chopper","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉपर में चढ़ते समय जेटली गिरे, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉपर में चढ़ते समय जेटली गिरे, बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाबा रामदेव की पतंजलि फूड पार्क पहुंचे केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली दिल्ली लौटते समय चॉपर में चढ़ते समय फिसलकर गिर गए। बेहोश होने पर उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फु ल गए। पतंजलि के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। होश में आने के बाद उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया गया। आचार्य बालकृष्ण ने जेटली की तबियत सामान्य होने की पुष्टि की।
रविवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली बाबा रामदेव की औरंगाबाद के पास योग ग्राम स्थित निराम्यम थेरेपी सेंटर का लोकार्पण करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वह बाबा रामदेव व पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के साथ चॉपर से पदार्था स्थित पतंजलि फूड पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। उसके बाद वह दोपहर सवा तीन बजे दिल्ली रवाना होने के लिए चॉपर में चढ़ने लगे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पतंजलि के स्टाफ में अफरातफरी मच गई। पतंजलि के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सूत्रों को कहना है कि गिरने से जेटली के सिर में चोट लगी है, लेकिन पतंजलि प्रबंधन ने इसकी पुष्टि नहीं की। होश में आने के बाद जेटली को दिल्ली ले जाया गया। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जेटली की हालत अब सामान्य है। वह दिल्ली पहुंच गए हैं। चक्कर आने से वह गिर गए थे।