फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Investigation into Champion's case will be handed over to a gazetted officer

Haridwar News: राजपत्रित अधिकारी को सौंपी जाएगी चैंपियन के मामले की जांच

Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Investigation into Champion's case will be handed over to a gazetted officer
हरिद्वार। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे के मामले में सीजेएम कोर्ट से रिमांड नामंजूर होने के बाद अब जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जाएगी। सीजेएम कोर्ट की तरफ से आदेश जारी करने के बाद एसएसपी ने जांच ट्रांसफर करने की तैयारी कर ली है। कोर्ट से आदेश की कॉपी शनिवार की शाम तक पुलिस को नहीं मिली थी।
विज्ञापन

26 जनवरी को खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने रुड़की में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर फायरिंग की थी। रुड़की पुलिस ने चैंपियन सहित पांच को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रुड़की पुलिस ने जांच के दौरान पूर्व विधायक पर दर्ज मुकदमे से हत्या के प्रयास की धारा हटाई थी। शुक्रवार को विवेचक ने सीजेएम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

कोर्ट ने धाराएं बदलने के मामले में प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया था। कोर्ट ने आदेश दिए थे कि मामले की जांच सीओ स्तर के आदेश कराई जाए। साथ ही चैंपियन व उसके साथ जेल में बंद चार लोगों की न्यायिक हिरासत 20 फरवरी तक बढ़ा दी गई। मामले में अब क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी जाएगी। इसकी तैयारी भी कर ली गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मामले की जांच को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed