फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Investigation completed in gas leak case, both contractors guilty

गैस रिसाव प्रकरण में जांच पूरी, दोनों ठेकेदार दोषी

Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Investigation completed in gas leak case, both contractors guilty
रानीपुर मोड़ के पास विवेक विहार कॉलोनी में गैस रिसाव के लिए प्रशासन ने बिजली की लाइन भूमिगत करने वाले और गैस पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदारों को जिम्मेदार माना है। प्रकरण की जांच कर एसडीएम कुश्म चौहान ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार प्रशासन दोनों ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज करेगा।
विज्ञापन

14 जुलाई की सुबह को विवेक विहार में गैस रिसाव होने से आग लग गई थी। गैस रिसाव के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने एसडीएम कुश्म चौहान को जांच सौंपी थी। 23 जुलाई को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की। उन्होंने कॉलोनीवासियों से घटना के संबंध में जानकारी ली और जिस स्थान पर आग लगी थी उस गड्ढे को भी खुदवा कर देखा था। एसडीएम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जांच में बिजली की लाइन भूमिगत करने और गैस पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदारों की लापरवाही सामने आई है। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के तथ्यों को देखते हुए शीघ्र ही कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed