फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Inquiry started for not giving admission to students

छात्रों को प्रवेश न देने की जांच शुरू

Thu, 02 Sep 2021 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Inquiry started for not giving admission to students
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुकर्रबपुर के एक प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कई वर्षों से कक्षा छह में छात्रों को प्रवेश न देने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने उप खंड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) को माले की जांच करने के साथ छात्रों को प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तुफैल अहमद, जाहिद, शराफत अली, मोहम्मद इकबाल, तासीन, आजाद अली ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 26 अगस्त को पत्र भेजकर बताया कि विद्यालय में कक्षा पांच उत्तीर्ण हो चुके सभी बच्चों के कक्षा छह में कई सालों से प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवेश देने की बजाय इधर उधर की बातें करने लगते हैं। प्रवेश न देने पर ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी थी। शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विद्याशंकर चतुर्वेदी एबीईओ को प्रकरण की जांच करने को कहा है। उधर, प्रभारी प्रधानाध्यापक शमशुद्दीन का कहना है कि कक्षा छह से आठ तक 35 छात्रों के नए प्रवेश हुए हैं। दो महीने में किसी भी छात्र को प्रवेश के लिए मना नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed