फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar granddaughter killed her grandmother with minor lover In Haryana hide evidence in Har ki Pauri area

Haridwar: हरियाणा में पोती ने नाबालिग प्रेमी संग मिलकर की दादी की हत्या, हरकी पैड़ी क्षेत्र में छिपाए साक्ष्य

Wed, 17 Jul 2024 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2024 04:46 PM IST
सार

युवती ने बीती 16 जुलाई को अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर अपनी दादी को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
Haridwar granddaughter killed her grandmother with minor lover  In Haryana hide evidence in Har ki Pauri area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस मंगलवार को प्रेमी के साथ मिलकर दादी की हत्या करने वाली युवती को लेकर हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने युवती को साथ लेकर हरकी पैड़ी क्षेत्र में हत्या में इस्तेमाल छिपाए गए चाकू और पंच के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, थाना कालका जिला पंचकूला में एक युवती ने बीती 16 जुलाई को अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर अपनी दादी को मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों ने स्कूटी से हरिद्वार पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त चाकू, पंच के साथ ही आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कपड़े हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित पालिका बाजार में छिपाए थे और दोनों यहां से भाग निकले थे।
विज्ञापन


Haridwar: अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने दोनों को रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को थाना कालका जिला पंचकूला हरियाणा से एसआई सतीश कुमार टीम युवती को लेकर हरिद्वार पहुंचे। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाई गई आरोपी सृष्टि ने चाकू, पंच, आर्टिफिशियल ज्वैलरी व कपड़े पालिका बाजार से बरामद करवाए। बरामदगी के बाद रात में पुलिस उसे लेकर वापस लौट गई। इसकी पुष्टि नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed