{"_id":"6693cf6b478568ada6018e2c","slug":"haridwar-accident-news-moradabad-roadways-bus-overturned-and-fell-in-parking-many-passengers-injured-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी, मची चीख-पुकार
Sun, 14 Jul 2024 06:53 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:53 PM IST
सार
मुरादाबाद रोडवेज की बस हरिद्वार आई थी। इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए बस पलटकर दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के एंट्री गेट पर नीचे गिर गई।
विज्ञापन
पार्किंग में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में रविवार शाम मुरादाबाद रोडवेज डिपो की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सीसीआर के सामने ऊंचा पुल पर पलट गई और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में गेट के पास नीचे जा गिरी। बस के नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। मुरादाबाद रोडवेज की बस हरिद्वार आई थी। इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए बस पलटकर दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के एंट्री गेट पर नीचे गिर गई।
विज्ञापन
Tehri News: महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक बस में लगभग 35 से 40 सवारियां बैठी थीं। 20-25 यात्री घायल हो हुए है । घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। बस को बाहर निकलवाया जा रहा है।