{"_id":"57c5cf4b4f1c1b453b2cb34f","slug":"in-addition-young-man-killing-fellow-escapee","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में युवक की हत्या, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में युवक की हत्या, साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवमूर्ति चौक की गली (श्रवणनाथ नगर)में होटल सुनीता में एक युवक की हत्या कर दी गई। शव को डबलबेड के बॉक्स में छिपाकर साथ आए दो युवक फरार होने में कामयाब रहे। हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपियों में से एक उत्तराखंड पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है। पुलिस फरार युवकों की धरपकड़ में जुट गई है।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सुनीता होटल का कर्मचारी कमरे की साफ सफाई में जुटा था। दूसरी मंजिल पर बने कमरा संख्या 204 का दरवाजा खोलते ही बदबू आने पर उसके होश उड़ गए। उसने होटल स्वामी अमित अरोड़ा को बुला लिया। होटल स्वामी ने जब डबलबेड का बॉक्स खोला तो दंग रह गए। कच्छा बनियान में एक युवक का शव बॉक्स में पड़ा था। शव बुरी तरह से फूला होने से उसका चेहरा पहचानना भी मुश्किल था। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा, एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा, मायापुर चौकी प्रभारी दुर्गेश चंद्र घटनास्थल पर पहुंच गए।
एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि 28 अगस्त की रात सवा दस बजे तीन युवक होटल में पहुंचे थे। एक युवक ने खुद का परिचय उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के तौर पर दिया था। अर्द्धकुंभ मेले के दौरान बावर्दी वह होटल में आया था, यह जानकारी होटल के स्टॉफ ने भी दी है। खुद को सिपाही बता रहे युवक का परिचय पत्र आईडी के तौर पर होटल में दिया गया था। होटल के रजिस्टर में सिपाही बताने वाले युवक ने अपना नाम सागर पुत्र ईश्वर चंद निवासी गांव हमीरपुर जरिया जिला मुरादाबाद यूपी बताया है। साथ आए युवकों के नाम मनोज एवं धीरेंद्र दर्ज कराए गया हैं। एसएसआई के अनुसार सागर एवं उसके साथ आया दूसरा युवक सोमवार को कमरा खाली कर चले गए थे जबकि तीसरे युवक के बारे में स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया था। बताया कि संभवत: गला घोटकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस की पहली कोशिश मृतक की शिनाख्त कराना है।
विज्ञापन
..