{"_id":"67aa4393751605955d04716d","slug":"if-children-use-chinese-spoon-then-even-their-family-members-will-scold-them-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-128805-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बच्चों ने चीनी मांझे का उपयोग किया तो परिजन भी नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बच्चों ने चीनी मांझे का उपयोग किया तो परिजन भी नपेंगे
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। जानलेवा चीनी मांझे से कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने और एक व्यक्ति की मौत के बाद भी लोग मांझे का उपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब पुलिस ने कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। मांझा मिलने पर उसे तुरंत नष्ट करने और इसका उपयोग नहीं करने की अपील की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर कोई मांझा बेचता या फिर उपयोग करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बच्चों के मांझा उपयोग करने पर परिजन भी नपेंगे।
सोमवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चीनी मांझे से पतंग उडाने की रोकथाम को लेकर मोबाइल चौकी से अनाउंसमेंट करवाने के साथ ही लोगों के साथ बैठक कर मांझे से होने वाले खतरे को लेकर जागरूक किया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अभियान के दौरान मांझा बेचने व खरीदने वालों को सख्त हिदायत दी गई। आमजन को मांझा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया।
पथरी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मांझे के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि अभिभावकों को भी सतर्क रहना चाहिए और अपने बच्चों को चीनी मांझे के दुष्परिणामों के बारे में समझाना चाहिए। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को चीनी मांझे को लेकर जागरूक किया।