फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   HRDA should not issue notice to anyone outside its working area

Haridwar News: अपने कार्य क्षेत्र के बाहर किसी को नोटिस जारी न करे एचआरडीए

Tue, 10 Jun 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
HRDA should not issue notice to anyone outside its working area

विज्ञापन
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। उन्होंने एचआरडीए की ओर से उद्योगों का नक्शा पास होने के बावजूद नोटिस मिलने पर कहा कि एचआरडीए अपने कार्य क्षेत्र के बाहर किसी को नोटिस जारी न करे। अगर उद्योगों का नक्शा पास है तो उन्हें बेमतलब परेशान न किया जाए।जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से समाधान किया जाए। साथ ही सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि अगली बैठक में जीएम सिडकुल को या कम से कम रीजनल मैनेजर को बुलाया जाए। सिडकुल क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती न करने और लो-वोल्टेज की समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश विद्युत निगम और पीटीसीयूएल के अधिकारियों को दिए। उन्होंने सिडकुल स्थित सिक्योरिटी गार्ड की संख्या बढ़ाये जाने और पीआरडी की तैनाती के साथ ही पीआरडी के जवान संबंधित थानाध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे। ड्यूटी प्लान भी पुलिस की ओर से बनाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने आरएम सिडकुल को 25 इंडस्ट्रीज को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिन्होंने अपने यहां आवास बनाए हैं। उन्होंने बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को एक हफ्ते में गड्ढा मुक्त करने ओर ठेकेदार को क्षतिग्रस्त गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग के साथ ही साइन बोर्ड लगाने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल संस्थान को दिए।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी रुड़की, लक्ष्मी राज चौहान, एएसपी सदर वरुण चौधरी, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह और एलडीएम संजय संत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed