{"_id":"619272717f02ba2a8e76c10a","slug":"hindu-society-is-facing-challenges-manoj-haridwar-news-drn396144886","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समाज कर रहा विभिन्न चुनौतियों का सामना: मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समाज कर रहा विभिन्न चुनौतियों का सामना: मनोज
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की और से आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ ?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड प्रांत का धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम गौतम फार्म हाउस कनखल में हुआ। अब कार्यकर्ता धर्म रक्षा निधि समर्पण के लिए घर-घर तक जाएंगे।
विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि देश में हिंदू समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है। निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए इन चुनौतियों का जवाब देना नितांत आवश्यक है। हमारा सबसे पहला कर्तव्य अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत को बचाना है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से वर्ष में एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का आयोजन किया जाता है। इसके अंतर्गत संगठन के साथ-साथ समाज के लोगों का भी योगदान लिया जाता है। इस वर्ष उत्तराखंड में यह अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने अवैध धर्मांतरण पर रोक और धर्मांतरित हिंदू भाई-बहनों को अपनी जड़ों से पुन: जोड़ने की दिशा में बड़ा कार्य किया है। प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि आगे होने वाले हिंदू सम्मेलनों के जरिए हिंदू समाज को न सिर्फ राम मंदिर आंदोलन के दौरान संघर्षों के बारे में जानकारी दी जाएगी, बल्कि उन्हें यह भी बताया जाएगा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के बाद भी हिंदुओं के सामने खड़ी चुनौतियां समाप्त नहीं हुई हैं। इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया, नितिन गौतम, जीवेंद्र तोमर, रोहित चौधरी, गुलशन शर्मा, रोहित शास्त्री, सौरभ चौहान, पंकज चौहान, सतीश शर्मा, भूपेंद्र सैनी, कुलदीप, बादल चौधरी और अमित मुलतानिया आदि मौजूद रहे।