फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   hema and modi will come in patanjali

10 को हेमा, 26 को मोदी आएंगे पतंजलि

Sat, 06 Apr 2013 12:51 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Sat, 06 Apr 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
hema and modi will come in patanjali

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को बाबा रामदेव की पतंजलि योग पीठ आएंगे। मोदी यहां पर बाबा के आचार्यकुलम उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन


राजनीतिक दल बनाने की ओर बढ़ रहे बाबा ने अपने संन्यास दिवस और आचार्यकुलम उद्घाटन कार्यक्रम को एक दिन रखने के बजाए अब अलग-अलग कर दिया है। नरेंद्र मोदी की स्वीकृति मिल जाने के बाद बाबा के प्रस्तावित राजनीतिक दल की घोषणा कुछ दिन टल सकती है।
विज्ञापन


बाबा रामदेव पहले रामनवमी के दिन 19 अप्रैल को अपना संन्यास दिवस मनाते हुए राजनीतिक विकल्प की घोषणा करने वाले थे। इसी दिन आचार्यकुलम का भी शुभारंभ होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्यकुलम एक शिक्षण संस्थान है, जिसे पतंजलि योग पीठ के भीतर ही अलग परिसर में गुरुकुल के रूप में शुरू किया जा रहा है। चूंकि नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल को आने की स्वीकृति नहीं दी थी, इसलिए उनकी स्वीकृति के आधार पर कुलम उद्घाटन की तिथि बदल दी गई है।

अब 26 अप्रैल को नरेंद्र मोदी पतंजलि योग पीठ आएंगे और बाबा के आचार्यकुलम का विधिवत शुभारंभ करेंगे। बाबा अपना संन्यास दिवस रूपी जन्म दिवस 19 अप्रैल रामनवमी के दिन ही मनाएंगे।

इन दिनों बाबा महिला सशक्तिकरण के माध्यम से नारी शक्ति को अपने साथ जोड़ने में जुटे हैं। शुक्रवार को बाबा कोलकाता में थे और उन्होंने महिलाओं को अपने शिविर में बुलाकर न केवल उनके चरण धोए, बल्कि चरणों में माथा भी टेका।


इसे देखते हुए स्पष्ट हो रहा है कि बाबा बड़ी राजनीतिक लड़ाई की तैयारी में है। बाबा का नारी सशक्तिकरण शिविर 10 अप्रैल को शिरडी में लगेगा, जिसमें भाग लेने के लिए हेमा मालिनी भी पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed