{"_id":"66996b9d4fc7f532f00dc5c3","slug":"heated-argument-with-the-police-regarding-the-removal-of-kavad-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar : कावड़ हटाने को लेकर पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक और टोल प्लाजा जाम, बाद में शांत हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar : कावड़ हटाने को लेकर पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक और टोल प्लाजा जाम, बाद में शांत हुआ मामला
Fri, 19 Jul 2024 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:53 AM IST
सार
बहादराबाद थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
पुलिस ने शांत कराया मामला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादराबाद थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात को कांवड़ियों और पुलिस के बीच उस समय तीखी नोकझोंक हो गई जब पुलिस की ओर से कुछ कावड़ियों को सड़क से कावड़ हटाने के लिए कहा गया। इससे तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। बहादराबाद थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। जब बहादराबाद टोल प्लाजा के पास कावड़िया सड़क पर कावड़ को रख कर बैठे हुए थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रखी कांवड़ को हटाने को कहा, क्योंकि सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा था। लेकिन कांवड़ियों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। स्थिति तब और बिगड़ी जब कावड़ यात्री पुलिस पर ही कावड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद कांवड़ियों ने टोल प्लाजा को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष नरेश राठौर मौके पर पहुंचे जिन्होंने कांवड़ियों को समझांकर मामला शांत कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए टोल प्लाजा पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार है। सीओ बहादराबाद शांतनु परासर ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन