फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   He's looking for a school

राहुल की पाठशाला के लिए मैदान की तलाश

Sun, 14 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 14 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उत्तराखंड में लगने वाली पाठशाला के लिए हरिद्वार में मैदान तलाशा जा रहा है। राहुल गांधी मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रदेशभर के बूथ कमेटियों के प्रभारियों को  संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाने के लिए हरिद्वार आएंगे। कई मैदानों को देखा जा चुका है लेकिन अभी तक पार्टी के नेताओं ने किसी भी मैदान को हरी झंडी नहीं दी है।

 प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस की ओर से अभी से ही तैयारी की जा रही है। इसके अंतर्गत कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। मार्च के अंतिम सप्ताह में राहुल गांधी यहां प्रदेशभर के करीब साढ़े दस हजार बूथ प्रभारियों को संगठन की मजबूती के टिप्स देंगे। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठक महेंद्र जोशी ने भी साथियों के साथ हरिद्वार आकर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, भल्ला कालेज, गुरुकुल कांगड़ी विवि, पंतद्वीप, गुरुकुल महाविद्यालय तथा एनडी तिवारी यूथ हॉस्टल के मैदानों को देखा। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने बताया कि अभी स्थान फाइनल नहीं हो पाया है। अलबत्ता राहुल गांधी का हरिद्वार आगमन तय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed