फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   He once paid 50 thousand for the shop, now he used to pay 2 thousand every month

Haridwar News: दुकान के लिए एक बार 50 हजार दिए, अब हर माह देते थे दो हजार

Thu, 31 Jul 2025 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
He once paid 50 thousand for the shop, now he used to pay 2 thousand every month

विज्ञापन
हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व की रेंज में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर अवैध दुकानों का बड़ा खेल सामने आया है। आरोप है कि ये दुकानें मोटी रकम लेकर लगवाई गई थीं। बड़े स्थानों के लिए एकमुश्त 50 हजार और हर महीने दो हजार रुपये की वसूली की जा रही थी। यह रकम पार्क के कुछ कर्मचारियों की ओर से ली जाती थी। इस गोरखधंधे का खुलासा खुद दुकानदारों ने नाम और पहचान उजागर न करने की शर्त पर किया है। उन्होंने बताया कि चंडी देवी मंदिर मार्ग और आसपास भी ऐसी ही स्थिति है। अब पूरा मामला सामने आने के बाद राजाजी पार्क प्रशासन सवालों के घेरे में है।मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हाल में हुई भगदड़ की घटना के बाद अब नए-नए चौंकाने वाले मामलों की परत दर परत खुलने लगीं। मार्ग पर अतिक्रमण और अवैध दुकानें सामने आ रही थीं। इसकी सच्चाई जानने के लिए अमर उजाला की टीम ने मनसा देवी मंदिर मार्ग पर पड़ताल की। अधिकांश दुकानें तो बंद मिलीं, लेकिन दुकान चलाने वाले कुछ लोग मिले। जब उन्हें विश्वास में लेकर बातचीत की गई तो एक के बाद एक राज खुलने लगे। नाम और पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर दुकान लगाने वाले व्यक्ति ने बताया कि बड़े स्थान पर दुकान के लिए शुरुआत में उन्होंने 50 हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन अब हर महीने दो हजार रुपये उनसे वसूले जाते थे। यह रकम राजाजी पार्क के कर्मचारियों को दी जाती थी। रकम ऊपर तक जाती है।



दूसरे दुकानदार ने बताया कि छोटी सी दुकान के लिए उन्होंने शुरुआत में पहले 15 हजार रुपये एकमुश्त दिए थे। अब इस जगह की एवज में हर महीने एक हजार रुपये अदा करते थे। तीसरे ने कहा कि यहां जैसी जगह होती है, उसी के अनुसार किराया फिक्स है। छोटी या बड़ी जगह के अनुरूप ही पैसे तय है। चौथे दुकानदार ने बताया कि उनके परिचित चंडी देवी मंदिर मार्ग पर दुकान लगाते हैं। वहां भी वन विभाग के कर्मचारियों को पैसे देते हैं। कहता है कि ऐसे कौन दुकान लगने देगा। पैसे नहीं देंगे तो दुकानें हटवा दी जाएंगी।
विज्ञापन






मंदिर परिसर में दुकानों के अलग रेट

मार्ग पर ही दुकान लगवाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि मनसा देवी मंदिर परिसर में बनी दुकानों का रेट अलग है। कुछ पुजारी दुकानों का शुरुआत में शुल्क लेते हैं। करीब दो लाख तक सालाना दिया जाता है। इसके बाद फिर राजाजी पार्क के कर्मचारियों को शुल्क दिया जाता है। इसमें 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed