फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haryana nursing student sexually exploited on the pretext of marriage

Haridwar News: शादी का झांसा देकर हरियाणा की नर्सिंग छात्रा का यौन शोषण

Thu, 06 Nov 2025 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Haryana nursing student sexually exploited on the pretext of marriage
हरियाणा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, हरियाणा के कालका से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा के कालका की एक नर्सिंग छात्रा के साथ विवाह का वादा कर यौन शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर हरिद्वार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह पंजाब के एक काॅलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के दौरान उसकी जान-पहचान दलविंदर शर्मा नाम के युवक से हुई थी। जल्द ही दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रख दिया। दोनों परिवारों की रजामंदी से उनका रिश्ता तय हुआ और 5 जून को शगुन की रस्में भी पूरी हो गईं।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि रिश्ता तय होने के कुछ दिन बाद 13 जून को दलविंदर उसे हरिद्वार ले आया। यहां आरोपी उसे मोती बाजार स्थित एक होटल में लेकर गया और उसकी की मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर भी जबरदस्ती की। पीड़िता के अनुसार हरिद्वार से लौटने के बाद आरोपी दलविंदर का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। युवक ने उससे बात करना बंद कर दिया और उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। बाद में उसके चरित्र पर उंगली उठाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरो एफआईआर के बाद जांच शुरू
यह मामला पहले कालका पुलिस के पास पहुंचा जहां जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला हरिद्वार कोतवाली को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि कालका पुलिस से जीरो एफआईआर मिलने के बाद आरोपी दलविंदर शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed