फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Happy murder case police crack case of bike mechanic death after scanning over 300 CCTV cameras

हरिद्वार: हैप्पी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आया सच सामने

Sat, 26 Sep 2026 05:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 05:53 PM IST
सार

शांतरशाह में बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसने सारा सच उगला।

विज्ञापन
Happy murder case police crack case of bike mechanic death after scanning over 300 CCTV cameras
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र शांतरशाह में बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की।

विज्ञापन


आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद सीआईयू और थाना पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पैसों को लेकर दबाव बनाने का आरोप
तिरछा पुल के पास आरोपियों की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार मुदस्सिर घायल हो गया, जिसे झाड़ियों से गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ में इश्तिकार और शादाब समेत अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें

पुलिस के अनुसार मुखबिरी के शक और पैसों को लेकर दबाव बनाने के चलते हैप्पी की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस हथियार और बाइक उपलब्ध कराने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed