फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gurukul employee's purse snatched, arrested

Haridwar News: गुरुकुल के कर्मचारी का पर्स उड़ाया, गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 05:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Gurukul employee's purse snatched, arrested
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी के कर्मचारी को एक राहगीर को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। पीछे बैठकर युवक ने कर्मचारी की जेब से पर्स चोरी कर लिया और भाग गया। आरोपी का पीछा करते हुए कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर गुरुकुल कांगड़ी में काम करने वाले वरुण सिंह ड्यूटी खत्म कर बाहर निकले। गेट पर पहुंचते ही एक युवक मिला और कुछ दूर तक छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर चलते ही जाम लगा था। इसी बीच उसने पीछे से पर्स चोरी कर लिया। लेकिन वरुण को पता नहीं चला। कन्या गुरुकुल के पास उसे उतारने के बाद पर्स गायब होने का अहसास हुआ। इसके बाद उसका पीछा करते हुए हरिलोक तिराहे के पास टैंपो स्टैंड पर पहुंचे तो आरोपी खड़ा मिला। यहां पुलिसकर्मियों को सूचना दी तो उन्होंने तुरंत उसे दबोच लिया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी सादेय गौतम निवासी पुरुषोत्तम विहार कालोनी कनखल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed