फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   good news milk seler

दूध बेचने के लिए नहीं लगानी होगी लाइन

Wed, 13 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 13 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
दूध बेचने के लिए अब किसानों को लाइन में लगकर घंटो अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डेयरी विकास विभाग की ओर से जिले में 100 कंप्यूटराइज्ड मिल्क कलेक्शन यूनिट लगाने जा रहा है। इस यूनिट पर किसान को दूध का वजन, फेट और मूल्य की पर्ची 20 सेकेंड में मिलेगी।
विज्ञापन


इस समय दूध बेचने के लिए किसानों को जिला डेयरी विकास विभाग की ओर से संचालित 202 सहकारी समितियों पर जाना पड़ता है। लेकिन इन पर दूध की जांच की विधि बहुत पुरानी है। इस विधि के तहत करीब पांच-सात ग्राम दूध में दो-तीन बूंद तेजाब की मिलाई जाती है। जिसके चलते कई बार जल्दी के चक्कर और भीड़भाड़ के चलते तेजाब कर्मियों और किसानों के हाथों आदि पर गिर जाता है। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस विधि से एक विक्रेता के दूध की जांच में 20 मिनट से भी अधिक समय लगता है। लेकिन अब इस पुरानी विधि से किसानों को छुटकारा मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में जिला डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक वीके गुप्ता ने बताया कि जल्द विभाग जिले में 100 कंप्यूटराइज्ड मिल्क कलेक्शन यूनिट लगाने जा रहा है। जून-जुलाई तक काम शुरू होने की उम्मीद है। इस यूनिट की खासियत होगी की केवल 20 सेकेंड में दूध का वजन, फेट और कीमत की पर्ची किसान को मिलेगी। एक यूनिट लगाने में मात्र 73 हजार रुपये खर्च आएगा। इससे किसानों का बहुत समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में खुलेंगे 15 मिल्क पार्लर
अर्द्धकुंभ को देखते हुए डेयरी विकास विभाग शहर में 15 मिल्क पार्लर भी खोलेगा। इन पार्लर पर केवल आंचल का दूध मिलेगा। दही, मक्खन, मट्ठा और घी भी उपलब्ध रहेगा।


खरीदा जा रहा 13 हजार लीटर दूध
विभाग को फिलहाल जिले में स्थापित 202 सहकारी समितियों से 13 हजार लीटर दूध रोजाना मिलता है। सभी केंद्रों पर विभाग की गाड़ियां दूध लेने पहुंचती हैं। इसके बाद लक्सर ब्लॉक के लंढौरा, शिकारपुर गांव स्थित प्लांटों में भेजा जाता है। वहां से शहर के सभी केंद्रों पर इसे सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed