{"_id":"7b8314eca09e5eb7c81b6da33a034acc","slug":"good-news-distt-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में रखे जाएंगे 293 अतिथि प्रवक्ता, सहायक अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में रखे जाएंगे 293 अतिथि प्रवक्ता, सहायक अध्यापक
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 13 May 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की माध्यमिक शिक्षा में जल्द सुधार होने जा रहा है। उच्चतर माध्यमिक और माध्यमिक स्कूलों में 293 अतिथि सहायक अध्यापक और प्रवक्ता रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों का टोटा बना हुआ है। विषय अध्यापक नहीं होने से बच्चों का शैक्षिक स्तर भी गिर रहा है। जिले में संचालित 72 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 493 पद स्वीकृत हैं। जिनमें से 338 कार्यरत हैं और 155 पद अब तक रिक्त हैं।
विज्ञापन
19 राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक और इंटर कालेजों में सहायक अध्यापक महिला शाखा के 117 पद स्वीकृत हैं। 79 कार्यरत हैं और 39 की जरूरत है। 16 इंटर कालेजों में प्रवक्ता सवंर्ग सामान्य शाखा के 138 पद स्वीकृत हैं। जिनमें से 75 कार्यरत हैं और 63 पद अब तक खाली हैं। 11 राजकीय कन्या इंटर कालेजों में महिला प्रवक्ताओं के 106 पर स्वीकृत हैं लेकिन कुल 70 कार्यरत हैं और 36 की ओर जरूरत है।
विज्ञापन
पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने खाली पदों पर अतिथि सहायक अध्यापक और प्रवक्ता रखने का निर्णय लिया था। अतिथि अध्यापकों को प्रतिवादन के हिसाब से पैसा दिए जाने या 15 हजार मासिक मानदेय दिए जाने का प्रस्ताव है।
इनका कहना है
जिले के सभी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक और प्रवक्ताओं का विषयवार ब्यौरा मांगा गया था। रिक्तियों का विवरण शासन को भेजा जा रहा है। आगे शासन की ओर से जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे उनका पालन किया जाएगा।
अजय कुमार नौडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी