फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Glimpses of the progress of the state reflected in the tableaux

झांकियों में झलकी प्रदेश की प्रगति की झलक

Wed, 10 Nov 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of the progress of the state reflected in the tableaux
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में पुस्तक का विमोचन करते जिला प्रभारी मंत्? - फोटो : HARIDWAR
राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न स्कूल, कॉलेजों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभागों की ओर से झांकियां निकाली गई। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री एवं हरिद्वार प्रभारी डॉ. धन सिंह रावत ने देवपुरा चौक से झांकियों को फ्लैग ऑफ किया। भीमगोड़ा बैरियर पर निकाली गई झांकियों में राज्य स्थापना 9 नवंबर 2000 से अब तक की प्रगति को प्रदर्शित किया। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका ‘विकल्प रहित संकल्प, नए इरादे, युवा सरकार उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर’ का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, डीएम विनय शंकर पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। देव संस्कृति विवि की छात्राओं ने गढ़वाली लोक गीत की प्रस्तुति दी। विश्वविद्यालय के छात्रों ने योग के विभिन्न आसनों को प्रदर्शित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज का दिन हमारी खुशी का है। राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड उत्सव के कार्यक्रम राजधानी से लेकर ब्लाक स्तर तक आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. धन सिंह ने कहा कि आंदोलन में हर क्षेत्र से जुड़े लोगों की कहीं न कहीं भूमिका रही है। 21 वर्षों में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हुआ है। हर घर को बिजली का कनेक्शन और पानी उपलब्ध समेत विभिन्न योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर उठाने का कार्य हुआ है। आज सड़क, बिजली, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, तीर्थाटन सभी क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड शामिल है। जब राज्य 25 वर्ष का होगा तब देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा, जिनमें प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक होगी। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड अब युवा अवस्था में आ गया है। दस वर्षों में यह देश का अग्रणी राज्य बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकियों में इन्होंने की भागीदारी
झांकियों में पार्थ सारथी हायर सेकेंडरी स्कूल, स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल, शिवडेल पब्लिक स्कूल, डीपीएस रानीपुर, माता वैष्णों देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी सेंचुरी स्कूल, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, फायर ब्रिगेड, जल संस्थान, उद्यान विभाग, बाल विकास विभाग, आईआईटी रुड़की, गुरुकुल कांगड़ी विवि, आयुर्वेद विवि, रेडक्रास, स्वीप हरिद्वार, देव संस्कृति विवि, पतंजलि सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों एवं विभागों की झांकियां सम्मिलित हुई।
समारोह में इनकी रही मौजूदगी
एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक प्रदीप चौधरी, पार्षद लोकेश पाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीएस चतुर्वेदी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरसी तिवारी, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा आदि मौजूद रहे। संचालन रेडक्रास के सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने किया।

15 दिसंबर तक शत प्रतिशत हो जाएगा वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग को वैक्सीन की लगभग पहली डोज लग चुकी है। 15 दिसंबर तक सभी को दूसरी डोज लग जाएगी। उन्होंने कहा कि जब हम सब स्वस्थ रहेंगे, तभी प्रदेश का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed