{"_id":"56eb00bd4f1c1ba7258b4967","slug":"getting-stuck-for-two-hours-of-family-breath","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक अटकी रहीं परिवार की सांसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक अटकी रहीं परिवार की सांसे
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर। सजनपुर पीली गांव में बुधवार रात को एक घर के आंगन में हाथियों का झुंड आ धमका। आंगन में हाथियों का झुंड देखकर परिवार सहम गया। भूसे के छप्पर और गेहूं की फसल रौंदने के बाद हाथियों के झुंड के चले जाने तक पूरे परिवार की सांसे अटकी रहीं।
विज्ञापन
बुधवार की रात 12 बजे सजनपुर पीली गांव में दीपचंद के घर के आंगन में हाथियों के झुंड आ धमका। गेट को ढहाने के बाद हाथियों के झुंड ने भूसे के छप्पर को तोड़ना शुरू कर दिया। गेहूं की फसल भी रौंद दी। एक साथ पांच हाथियों को आंगन में देख पूरा परिवार सहम गया। गनीमत रही कि हाथियों ने मकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। छप्पर में रखे भूसे को चट करने के बाद करीब दो बजे हाथियों का झुंड वहां से गया।
विज्ञापन
गांव में हाथियों के झुंड की ओर से नुकसान पहुंचाने की सूचना के बाद पूर्व प्रधान बलवीर सिंह झंडवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर गांव में गश्त कराने की मांग की। वहीं रेंजर यशपाल राठौर ने बताया कि गांव में नुकसान के आंकलन के लिए टीम मौके पर भेजी जाएगी। गांव में गश्त भी तेज की जाएगी।
विज्ञापन
--------------------------
किसानों की फसल तबाह की
पथरी। ग्राम मिस्सरपुर पंजनहेड़ी में बुधवार रात को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गेहूं की फसल रौंद डाली। हाथियों को भगाने पहुंचे किसानों को उल्टे ही दौड़ा लिया। किसान मजबूरी में घर लौट गए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। किसान वीरेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, सुबोध चौहान, मसुलेखचंद आदि का कहना है कि उनकी गेहूं की फसल खत्म कर दी।