फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Geography flyover will change

फ्लाईओवर बदल देंगे भूगोल

Thu, 24 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 24 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर बनने जा रहे चार बड़े फ्लाईओवर शहर का भूगोल बदल देंगे। जो अभी फ्रंट में है वह गायब हो जाने वाला है और अब पीछे हैं वे फ्रंट में आ जाएंगे।

 कार्यदायी संस्था एरा के एजीएम राजेश कुमार सैनी ने बताया कि बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ से भूपतवाला तक चार फ्लाईओवर बनाए जाने हैं, जिन पर काम चल रहा है। इन में तीन फ्लाईओवर हरकी पैड़ी के नजदीक लगभग 8 किलोमीटर के अंदर बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक फ्लाईओवर एप्रोच रोड सहित 700 मीटर लंबाई का बनाया जा रहा है। दूधाधारी चौक का फ्लाईओवर बालाजी धाम से गंगाधाम तक जा सकता है।
विज्ञापन


चंडी चौक पर शहर के अंदर जाने के लिए सर्विस रोड के साथ फ्लाईओवर बन रहा है और सिंहद्वार कनखल में निर्माणाधीन फ्लाईओवर प्रेमनगर आश्रम चौक तक जाएगा। इसी प्रकार बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ के पास भी फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। पहले इस स्थान पर फ्लाईओवर नहीं था, किंतु केंद्र सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के पंतजलि योगपीठ आने के बाद हाईवे का पुराना डिजायन बदल दिया गया और फोरलेन के लिए लाखों रुपये भराव में खर्च किए गए थे, उस सड़क को उखाड़कर उसके स्थान पर अब सर्विस लेन के फ्लाईओवर भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर बनने के बाद हरकी पैड़ी क्षेत्र का नजारा ही बदल जाएगा। श्रद्धालु कुंभ के शाही स्नान पर्वों के अवसर शाही शोभायात्राओं की फ्लाईओवर से एक झलक देख पाएंगे। एजीएम ने बताया कि दूधाधारी चौक, चंडी चौक और सिंहद्वार के फ्लाईओवर के निर्माण का काम गति पकड़ चुका है। हालांकि अभी शंकराचार्य चौक पर फोरलेन का काम उत्तर प्रदेश द्वारा एनओसी नहीं दिए जाने से बाधित है और जब तक उत्तर प्रदेश से एनओसी नहीं मिलती है तब तक फोरलेन बाधित ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed