फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ganga sabha news

गंगा सभा में निजाम बदला, हालात नहीं

Wed, 13 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 13 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
गंगासभा के चुनाव हुए सौ दिन पूरे होने को हैं लेकिन नए पदाधिकारी आज तक
विज्ञापन
नहीं बता पाए कि सभा के पास कितना सोना और चांदी है। काफी उठा-पटक के बाद इसके चुनाव सात फरवरी-2015 को हुए थे। उस समय सोना-चांदी का मामला प्रमुख मुद्दा बना था।

गौरतलब है कि नए महामंत्री रामकुमार मिश्रा का चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा कोष में जमा सोना-चांदी ही था। वह पिछले 10 वर्ष से भी पूर्व महामंत्रियों व कोषाध्यक्षों के खिलाफ लिखित अभियान चलाते रहे हैं। कई बार उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाकर पूर्व पदाधिकारियों को सोने-चांदी की जानकारी नहीं देने पर भी घेरा। लेकिन वे भी आज तक प्रधान सभा अथवा कार्यकारिणी को सोने-चांदी का हिसाब नहीं बता पाए।

अध्यक्ष और महामंत्री को पूर्व पदाधिकारियों की भांति कार्यकारिणी के गठन में भी नाराजगी का सामना करना पड़ा। इस गठन से मिश्रा गुट के कई वरिष्ठ नेता उनसे नाराज हुए। कुछ पदाधिकारियों ने त्यागपत्र भी दिए। इन सौ दिनों में नई कार्यकारिणी कुछ भी नया नहीं कर पाई।

पुरोहितों की महती सभा की निगाह लंबे अरसे से सोने-चांदी पर लगी हुई है। यह सामान सभा के लॉकरों मेें हैं अथवा किसी के घर में रखा है, यह जानकारी भी नई टीम पुरोहित समाज को नहीं दे पाई। पुरोहितों की नाराजगी के चलते नई सभा में कई संकट खड़े हो गए हैं।

इनका कहना है
यह बात ठीक है कि हमने सभा के सोने-चांदी का सवाल बार-बार उठाया। पूर्व पदाधिकारियों द्वारा जानकारी देने में देर करने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही। बहुत सी फाइलें आज भी पूर्व पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को बार-बार मांगने के बावजूद नहीं सौंपी। हजारों पुरोहित जानना चाहते हैं कि सभा के पास सोने-चांदी के रूप में क्या है। आने वाले दिनों में समस्त सदस्यों को जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।
- रामकुमार मिश्रा, महामंत्री, गंगा सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed