फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four people including a couple from the mobile phone snatching gang arrested

Haridwar News: मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के दंपती सहित चार गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four people including a couple from the mobile phone snatching gang arrested

विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

- घटना में इस्तेमाल स्कूटी और छीने गए गए सात मोबाइल फोन बरामद

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए आरोपी दंपती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिरदर्द बने इस गिरोह के कब्जे से लूटे गए सात मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रानीपुर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि तीन दिन पहले भेल कर्मचारी मुकेश कुमार गुप्ता निवासी सेक्टर-1 बीएचईएल और प्रिया रावत निवासी रामधाम कॉलोनी ने शिकायत दी थी कि उनके मोबाइल फोन लूटकर स्कूटी सवार फरार हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी की अगुवाई में टीम का गठन कर धरपकड़ में लगाया गया।
विज्ञापन


सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए टीम ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया। एसएसआई मनोहर रावत, एसआई प्रियंका इजराल, एएसआई सुबोध घिल्डियाल, आरक्षी उदय नेगी, विनोद ने भेल सेक्टर एक चौक के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने अपने गैंग के दो सदस्य के साथ मोबाइल फोन छीनने की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों के नाम रितेश, उसकी पत्नी दुर्गा निवासीगण गांव कुडाना थाना शामली जिला शामली यूपी हाल पता कनखल, शगुन निवासी पीठ पुलिया जगजीतपुर कनखल, राहुल कश्यप निवासी पंतद्वीप पार्किंग लाल कोठी।




दंपती नाबालिग के साथ करते थै रैकी



इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी दंपती एक नाबालिग को साथ लेकर पहले रैकी करते थे। सुनसान स्थान से गुजरने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। रैकी करने के बाद महिलाओं से मोबाइल फोन झपटकर घटनास्थल पर पहले से ही मौजूद राहुल और शगुन को सौंप देते थे। इसके बाद मोबाइल फोन बेचकर मिली रकम आपस में बांटते थे। आरोपी शगुन और राहुल कश्यप पूर्व में लूट और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपी मेट्रिक व इंटरमीडिएट पास हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed