फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four people have been booked for assaulting and vandalizing a petrol pump owner and employee.

Haridwar News: पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारी से मारपीट, तोड़फोड़ में चार नामजद

Thu, 05 Mar 2026 04:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Four people have been booked for assaulting and vandalizing a petrol pump owner and employee.
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी ट्रक यूनियन के पास पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर हुए विवाद में मालिक और कर्मचारी से मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि आरोपी सरिया और पंच जैसे धातु के हथियार लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उमरशाद अली पुत्र बुन्दु हसन निवासी मैदानियान ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुरानी ट्रक यूनियन के पास पेट्रोल पंप विशाल भारत फिलिंग स्टेशन के नाम से है। मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान तीन युवक पेट्रोल डलवाने आए और किसी बात को लेकर वहां काम करने वाले कर्मचारी समीर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

ये देखकर जब वह कार्यालय से बाहर आए तो युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी लोग सरिया, पंच और अन्य हथियार लेकर पहुंचे। नबील, तौफीक, शहजाद और इनके अन्य साथियों ने पेट्रोल पंप के स्टाफ पर हमला कर दिया। हमले में उमरशाद अली के होंठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी शिल्पी के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। आरोपियों ने कार्यालय के शीशे भी तोड़ दिए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed