फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four including three minors arrested for child pornography

चाइल्ड पोर्नग्राफी में तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Thu, 03 Jun 2021 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four including three minors arrested for child pornography
चाइल्ड पोर्नोग्राफी में तीन नाबालिग समेत चार लोगों को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी नाबालिग होने पर उन्हें छोड़ दिया है। वहीं इस मामले में सात वर्ष से कम की सजा होने पर चौथे आरोपी को भी 41 का नोटिस देकर छोड़ा गया है। आरोपियों से बरामद मोबाइल भी जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजे जा रहे हैं। इस मामले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जिले से एक बच्चे की अश्लील फोटो सोशल मीडिया फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई थी। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से संचालित संस्था नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। जब संस्था ने इसकी पड़ताल की तो उसमें हरिद्वार का पता आया था। दिल्ली से इस मामले को एसटीएफ देहरादून को भेजा गया। डीआईजी एसटीएफ से इस मामले को हरिद्वार एसएसपी को भेजा गया। 9 नवंबर 2020 को सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रहे रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बहादराबाद के नाबालिग तीन लड़कों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोप था कि इन नाबालिगों ने इस पोस्ट को शेयर किया था। इस मामले में नजीबाबाद निवासी राहुल कुमार नाम भी सामने आया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 41 का नोटिस देकर छोड़ा गया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 7 साल से कम की सजा होने के कारण आरोपियों को कोतवाली से ही छोड़ा गया है। जबकि उनके पास से मिले मोबाइल फोन को चंडीगढ़ लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

-----
फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पकड़ा
हरिद्वार। दो नाबालिगों के अपहरण में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। कोतवाल रानीपुर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पिछले दिनो सुमन नगर क्षेत्र से दो किशोरियों के अपहरण का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। मामला संप्रदाय विशेष से जुड़ा होने के कारण दो आरोपियों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर उनके पास से किशोरियों को बरामद किया गया था। वहीं इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी पारस निवासी ब्रह्मपुरी को भी गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शांतिभग में भेलकर्मचारियों का चालान किया
हरिद्वार। किसी बात को लेकर भेल आवासीय परिसर में रहने वाले दो कर्मचारियों ने आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीएचईएल सेक्टर 5 में रहने वाले योगेश कुमार व राजीव शर्मा के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाल कुंदन राणा ने बताया कि शांतिभग की धारा में दोनों पक्षों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed