फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Former Governor Baby Rani Maurya met Pranav Pandya

पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रवण पड्या से की भेंट

Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Former Governor Baby Rani Maurya met Pranav Pandya
शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी से वार्ता करती उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी ? - फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य रविवार को सपरिवार देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुंची। इस दौरान उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या व शैल दीदी से मुलाकात की।
विज्ञापन

शांतिकुंज पहुंचने पर पूर्व राज्यपाल और उनके परिजनों को डॉ. प्रवण पंड्या ने कहा कि युवा पीढ़ी को सही समय पर सार्थक दिशा मिल जाए तो वह समाज को प्रगतिशील बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके साथ ही विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। शैल दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में नारी समाज सेवा से लेकर हर क्षेत्र आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान शैलदीदी ने बेबी रानी मौर्या को गायत्री महामंत्र लिखित उपवस्त्र, युग साहित्य एवं शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि शांतिकुंज आकर मुझे आत्मिक शांति मिलती है। मुझे यहां नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन मिला। शांतिकुंज के व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा ने पूर्व राज्यपाल और उनके पति प्रदीप कुमार मौर्य को शांतिकुंज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed