फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Flamingo not arrived Ganga

गंगा तट पर नहीं पहुंचे राजहंस

Tue, 29 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 29 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। हरिद्वार के पक्षी विहार में अभी तक भी प्रवासी राजहंस नहीं पहुंचे हैं। यही हाल भरतपुर के पक्षी विहार का है। जबकि पिछले वर्ष 10 दिसंबर तक इनका आगमन हो चुका था। पक्षीविदों को उम्मीद है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक राजहंस समेत सभी प्रवासी पक्षियों से गंगा तट गुलजार हो जाएंगे।

विज्ञापन


शरद ऋतु में विश्व के कई भागों से प्रवासी पक्षी नीलधारा तटों पर आते हैं। करीब 20 प्रजातियों के पक्षियों का आगमन भीमगोड़ा बैराज, चीला, मिश्रपुर, बिशनपुर आदि के घाटों पर हो चुका है। लेकिन जिन राजहंसों की प्रतीक्षा पक्षी प्रेमी कर रहे हैं वह अब तक भी नहीं पहुंचे हैं। पक्षी विज्ञानी डॉ. दिनेश भट्ट के अनुसार सीरिया, ईराक आदि देशों में चल रहा युद्ध इसका कारण है। युद्ध की वजह से क्षेत्र में गर्मी बढ़ी है और इससे राजहंस सहित अन्य पक्षियों का रहनसहन गड़बड़ा गया है। डॉ. भट्ट ने बताया कि पिछले वर्ष पांच राजहंस गंगा तट पर आए थे। आमतौर से राजहंसों को आगमन 10 से 15 दिसंबर के बीच हो जाता है। पिछली बार 10 दिसंबर तक प्रवासी राजहंस पहुंच गए थे। इस बार जनवरी के प्रथम सप्ताह तक आने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन


उधर, भरतपुर पक्षी विहार में भी अब तक राजहंसों का आगमन नहीं हुआ है। भरतपुर में दिसंबर के प्रथम सप्ताह से राजहंस आने लगते हैं। भरतपुर के पक्षी विज्ञानी डॉ. हरि सिंह सिधार के अनुसार चीन के मानसरोवर, उजबेकिस्तान और रूस से यहां राजहंस पहुंचते हैं। पक्षियों की संख्या जनवरी से बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed