फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five thousand reward accused arrested from Chennai

Haridwar News: पांच हजार का इनामी आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Five thousand reward accused arrested from Chennai
जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार पांच हजार के इनामी आरोपी को रानीपुर पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने इनामी आरोपी को पकड़ने वाली टीम की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 27 जनवरी 2021 में रानीपुर कोतवाली में पुष्पेंद्र मिश्रा निवासी सन फ्लावर ए/2 बी फ्लैट नंबर सात सुखवानी कैंपस वल्लभ नगर पिंमपरी पुणे महाराष्ट्र हाल पता विंध्यवासिनी इंडस्ट्री 6 लिंक रोड कोटावकम पुलिस स्टेशन तारामन चेन्नई तमिलनाडू के खिलाफ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए हत्या कराने की धमकी दी थीं और आरोपी हरिद्वार से फरार हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की काफी समय से तलाश कर रही थीं। वह बार-बार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी अजय सिंह ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद रानीपुर कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी, कांस्टेबल पंकज देवल को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चेन्नई भेजा गया था। जहां से उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed