फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   First three people including brother-in-law and brother-in-law were attacked, then a friend was fired upon

Haridwar News: पहले जीजा-साले सहित तीन पर हमला, फिर साथी पर झोंका फायर

Tue, 17 Jun 2025 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
First three people including brother-in-law and brother-in-law were attacked, then a friend was fired upon
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कंपनी से लौट रहे जीजा-साले सहित तीन व्यक्तियों पर रास्ते में बेल्ट और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। फिर कॉलोनी में गए उनके साथी पर पांच-छह लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सूरज निवासी लखीमपुर हाल सूर्यनगर कॉलोनी सिडकुल ने शिकायत दी। बताया कि 14 जून को वह अपने बहनोई मुन्ना और भांजे रमेश के साथ कंपनी से लौट रहा था। रास्ते में जब सामान लेने के लिए एक ढाबे के पास रुके। जहां पहले से मौजूद बाबू उर्फ शुक्ला, गौरव निवासीगण सूर्यनगर कालोनी, विनीत सिंह, अभिषेक निवासी आन्नेकी हेत्तमपुर, लवी कुमार निवासी लक्सर और उनके साथ 8 से 10 लोगों ने बेल्ट व लोहे की रॉड से तीनों पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे गंभीर चोटें आई। वहां से किसी तरह खुद को बचाकर भागे। इसके बाद दुकान पर गए उसके साथी शेष कुमार पर फायर कर दिया, जिससे वह बाल बाल बच गया। बाद में पांच-छह लोगों तमंचे की बट से सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed